
आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन,सीएम धामी ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
गंभीर रूप से थे अस्वस्थ,दिल्ली मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस
मूल रूप से जनपद बदायूं के रहने वाले थे, जनपद में शोक की लहर
(आशुतोष शर्मा) देहरादून/बदायूं। उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के प्रतिष्ठित आईपीएस अधिकारी, केवल खुराना का निधन हो गया है। वह लंबे समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे उन्होने आज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
केवल खुराना अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और प्रशासनिक क्षमता के लिए प्रसिद्ध थे। केवल खाना मूल रूप से जनपद बदायूं को रहने वाले थे उनके पिता के बरिष्ठ साहित्यकार है। उनका योगदान हमेशा उत्तराखंड पुलिस और समाज के लिए अनमोल रहेगा। उनके निधन से उनके परिवार, मित्रों, सहयोगियों और पूरे उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल दें। हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में. पुलिस महानिरीक्षक श्री केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की

