Tuesday, December 16

आजमगढ़।बसपा ने कैम्प लगाकर पार्टी का खोया सम्मान वापस लाने की मंत्रणा के साथ बसपा सुप्रीमो के दिशा-निर्देश की जानकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं दी।

बसपा ने कैम्प लगाकर पार्टी का खोया सम्मान वापस लाने की मंत्रणा के साथ बसपा सुप्रीमो के दिशा-निर्देश की जानकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं दी।

आजमगढ़ । बहुजन समाज पार्टी विधानसभा निजामाबाद के सेक्टर कौडिया के बिदावनपुर गांव में कैडर कैम्प का आयोजन किया गया। कैडर कैम्प में पार्टी का खोया सम्मान वापस लाने की मंत्रणा के साथ बसपा सुप्रीमो के दिशा-निर्देश की जानकारी दी गयी। कैडर कैम्प में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी ओंमकार शास्त्री रहे। उन्होंने ने कहा कि हमें गांव गांव घर घर जाकर बहुजन समाज पार्टी की नीतियों व मायावती जी के मुख्यमंत्रित्व काल में हुएं विकास कार्यों को बताने की जरूरत है। भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र को जनता जान चुकी है। दिनों-दिन बढ़ती मंहगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से लोग त्रस्त है। इससे लोग निजात चाहते हैं।आज भी लोग बहन जी के कुशल शासन की बात करते हैं।

अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार व संचालन मुकेश कुमार ने किया।

कैडर कैम्प में जिला कोषाध्यक्ष राशिद , विधानसभा निजामाबाद अध्यक्ष रामपूजन , ध्यानचंद गौतम,ओमप्रकाश प्रजापति , डा0 बाबूराम, सेक्टर अध्यक्ष रबिन्दर कुमार भारती ,जगदीश कुमार ,अरबिन्द कुमार ,निकेलाल , चन्द्र शेखर आदि लोगों ने बसपा के नीतियों की जानकारी दी।। बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर. देवेन्द्र मिश्रा अपने साथियों के साथ सत्य प्रकाश मिश्रा ओमप्रकाश निषाद पन्ना विश्वकर्मा हीरा यादव चन्द्रेश बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *