
बारातियों को गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस करना पड़ा भारी पुलिस ने की कार्यवाही
मुजीब खान
हरदोई / जनपद में एक बारात आज चर्चा का विषय बन हुआ कुछ यूं एक बारात में हुड़दंग मचाने वाले कुछ युवक इतना ओवर हो गए कि चलती गाड़ी की छत पर चढ़कर जमकर डांस करते हुए खूब हुड़दंग मचाया जिसकी शिकायत कुछ लोगो द्वारा जब पुलिस से की गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुंरत गाड़ी का चालान करते हुड़दंग करने वाले युवक पर कार्यवाही भी की गई ।
जिले के संडीला के मोहल्ला सुम्बा बाग में एक शादी के दौरान बारातियों ने जमकर हुडदंग मचाया बारातियों ने कार की छत पर नाचकर काफी हंगामा किया सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की थी। इस घटना के बाद एक बाराती पर कार्रवाई की गई और गाड़ी का चालान भी किया गया वीडियो में देख सकते है कि कार पर सवार होकर ये नाच रहे है, सड़क पर इनके साथ घोड़ा बग्गी भी है और बाराती भी है। जिसके कारण आने जानेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
























