
हनुमान मंदिर के पूजारी का निधन , शोक की लहर
हार्टअटैक से मौत की आशंका , अधिकांश घरों में नहीं जले चूल्हे
शरद बिंद/भदोही।दुर्गागंज । अभोली ब्लाक के मतेथू गांव निवासी हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी ताराशंकर पाठक(75) का शनिवार की सुबह निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और आवास पर सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया है। निधन के बाद रामपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया है। इस दुखद घटना से गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
ग्रामीणों के मुताबिक ताराशंकर पाठक(75) काफी दिनों से बिमार चल रहे थे और प्रयागराज से इलाज भी चल रहा था। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे मतेथू स्थित पैतृक आवास पर हृदयगति रुकने से निधन हो गया। ताराशंकर पाठक बेहद सरल स्वभाव के थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन मतेथू हनुमान मंदिर के देखभाल में बिता दिया। हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी के साथ ही ताराशंकर पाठक ने रामलीला कार्यक्रम में हनुमान का भी किरदार निभाया था।
इस मौके पर प्रेमशंकर पाठक, रमाशंकर दुबे, अनिल तिवारी, मनोज पाण्डेय,संगम शुक्ला, नागेन्द्र बहादुर सिंह, सुनील सिंह आदि ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।
























