
जनपद के पांच थाना क्षेत्रों में ग्राम पंचायत उपचुनाव निष्पक्ष रूप से हुआ सम्पन्न ब्लाकों में जमा हुई मतपेटियां
बदायूं / जनपद के पांच थाना क्षेत्रों में आज ग्राम पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण रूप से वा निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाकर मतपेटियों को ब्लाकों में जमा करवा दिया गया है जनपद के थाना कादरचौक बिसौली बिल्सी इस्लामनगर व जरीफनगर क्षेत्र की एक एक ग्राम पंचायतों में उप चुनाव सम्पन्न करवाया गया ।
आज हुए चुनाव में जनपद के थाना कादर चौक के ग्राम पंचायत पसेई में (58.4%),थाना बिसौली के ग्राम पंचायत चन्दरपुरा में (60.14%) ,थाना बिल्सी के ग्राम पंचायत बैरमई में (56.60%), थाना इस्लामनगर के ग्राम पंचायत उदयपुर में (58.89%) तथा थाना जरीफनगर के ग्राम पंचायत कमालपुर जल्लूपुर (80.19%) में ग्राम पंचायत उपचुनाव शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न हो गया है ।
आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत उपचुनाव शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष कराने हेतु सम्बन्धित थाना क्षेत्रों में कुल 19 उपनिरीक्षक,23 हेड कान्स्टेबल,32 कान्सटेबल तथा 17 महिला कान्सटेबल लगाए गए । इसके अतिरिक्त रिजर्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा । चुनाव के दौरान अभिसूचना इकाई,अग्निशमन व्यवस्था,संचार व्यवस्था तथा थाना मोबाइल मतदान केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर चुनाव को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराया गया । जनपद में कुल 62.84 % मतदान हुआ है । पुलिस की सुरक्षा में मतपेटिकाएँ सम्बन्धित ब्लॉकों में सुरक्षित जमा की गई हैं। शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है ।
























