Monday, February 16

बलिया।बेसिक शिक्षकों की ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना रेवती

बेसिक शिक्षकों की ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना रेवती

संजीव सिंह बलिया।8 ब्लॉक के बेसिक शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन आज जनता इंटर कालेज नगरा के प्रांगण में 16 फरवरी दिन रविवार को एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय बेसिक टीचर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें प्रतिभाग किया जिसमें नगरा – गड़वार, नवानगर – सीयर , रेवती – मनियर, बांसडीह – रसड़ा के बीच रोचक मुकाबला संपन्न हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल की विजेता रेवती ब्लॉक की टीम बनी तथा उपविजेता नवानगर की टीम रही ।

 प्रतियोगिता का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज के प्राचार्य उमेश कुमार पांडेय ,प्राथमिक शिक्षक संघ नगरा के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’, ने किया तथा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बेल्थरा रोड के पूर्व विधायक मा. गोरख पासवान व अस्सिटेंट प्रोफेसर समरजीत बहादुर सिंह सभासद लालबहादुर सिंह के द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से सत्य प्रकाश सिंह ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नगरा, बच्चालाल आयोजक – (बलिया वारियर्स की टीम) सन्तोष शर्मा , धर्मराज यादव , संतराज यादव, सत्यप्रकाश सिंह , , सुनील यादव , श्रीकेश यादव , रजनीश यादव , आलोक , सूर्यभान पाण्डेय , विवेक यादव , कृष्णा , शमशेर यादव , पंकज यादव संतोष शर्मा, बृकेश कुमार सिंह, सूर्यभान पांडेय सहित दर्जनों शिक्षकों ने आयोजन में मुख्य रूप से भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *