Sunday, February 15

जुगाड़ी लोगो ने निकाल लिया नो हेलमेट नो फ्यूल का काट 

जुगाड़ी लोगो ने निकाल लिया नो हेलमेट नो फ्यूल का काट 

मुजीब खान

सत्यरथ / देश में कहावत है इंडिया इस वेरी फास्ट इन जुगाड जो इस वीडियो में दिखाई दे रही है अब सरकार ने नो हेलमेट नो फ्यूल चलाकर लोगों को हेलमेट लाने पर विवश कर दिया लेकिन ऐसे लोगों ने इसका काट निकालते हुए रोजगार का नया साधन निकाल लिया है यह महाशय पेट्रोल पंप के बाहर बैठकर हेलमेट 5 रुपए में देने की आवाज लगाते दिख रहे है थोड़ी देर के लिए लगा कि 5 रुपए में हेलमेट लेकिन जब सच्चाई पता चली मामला धंधे से जुड़ा निकला यह सिर्फ 5 रुपए में हेलमेट पेट्रोल डालने के लिए किराए पर दे रहे है l

अब यह जुगाड खूब प्रचलित होगी और इसे देखकर कई अन्य लोग इस धंधे से जुड़ेंगे जिससे लोगों की अच्छी आमदनी होनी शुरू होगी क्योंकि हेलमेट की जरूरत आदमी नहीं समझता वह तो सिर्फ इसे अभी तक पुलिस से बचने का उपाय समझता था लेकिन अब इसमें इजाफा करते हुए पेट्रोल प्राप्त करने का साधन भी समझने लगा है लेकिन वह यह भूल रहा है सरकार और पुलिस सिर्फ इसे आपकी सुरक्षा के लिया लगाने पर विवश कर रही इसमें न तो सरकार का फायदा है और न ही पेट्रोल पंप वाले का इससे आपका जीवन सुरक्षित रहेगा इसलिए इन सब जुगाड़ों को न अपना कर बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *