Sunday, February 15

बदायूँ।दातागंज विधायक व एस डीएम ने उसावां ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण 

दातागंज विधायक व एस डीएम ने उसावां ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण 

बदायूं।जिले के ब्लॉक उसावां क्षेत्र के ग्राम सिसौरा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भईया) ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीरेन्द्र कुमार सिंह व उप जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ आज औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया और इस दौरान निरीक्षण करते समय विधायक ने विद्यालय की शैक्षिक और आवासीय सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया और छात्राओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हॉस्टल की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया, जिसमें विशेष ध्यान विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता और उनके लिए उपलब्ध संसाधनों पर केंद्रित किया गया।साथ ही बच्चियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की, जिससे उनकी परेशानियों और समस्याओं का खुलासा हुआ। कई छात्राओं ने अपनी दिनचर्या, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं को भी साझा किया। इस पर विद्यालय के स्टाफ से चर्चा करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बच्चों के खाने-पीने का विशेष ध्यान रखा जाए और उनकी सुरक्षा के सभी उपाय प्रभावी ढंग से लागू किए जाने के साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाहर दीवारों को ऊंचा करने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। इस अवसर पर विधायक के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर,भावेश प्रताप सिंह, देवेश तोमर,ओमप्रताप सिंह, हेमन्त महाजन,माधव सिंह,आरेश प्रताप सिंह, कमलेश मिश्रा, विजयभान सिंह, प्रमीत चौहान आदि मुख्य रूप से साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *