
गर्भपात कराने का लगाया आरोप तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की लगाई गुहार
लेखराज कौशल । हापुड़
गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव रतुपुरा निवासी रुकैया पत्नी बिलाल ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर गर्भपात कराने का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि पीड़िता ने थाने में तहरी देकर अपनी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रतुपुरा निवासी बिलाल पुत्र मारूफ के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार काफी दान दहेज देकर हुई थी। उसके पिता के द्वारा शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और आए दिन उसके साथ मारपीट करते चले आ रहे हैं। और एक बार उसका गर्भपात भी कर चुके हैं। इसी क्रम में 28 जनवरी की शाम को भी उसके साथ मारपीट की गई। और दोबारा से गर्भपात करने का दबाव बनाया गया। पीड़िता की बहन जैनब ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। जिसमें पुलिस के द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। जिसको लेकर पीड़िता ने दोबारा से गर्भपात कराने एवं जान से मारने की धमकी देने के साथ अपनी जान माल को खतरा बताते हुए। सांस मोमिन, ससुर मारूफ, जेठ अवसार ,नंद मंतशा तथा हिना जेठानी नसरीन, देवर अरबाज के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
























