
पुलिस ने न्यायालय कार्यवाही के बाद वापस करवाई सायबर ठगी के शिकार व्यक्ति की 27 हजार रुपए की रकम।
बदायूं / जनपद में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर पुलिस कितनी सतर्क है इसका अंदाजा आज लगा जब साइबर ठगो द्वारा एक व्यक्ति को अपने जाल में फसाते हुए उससे 27 हजार रूपये ठग लिए जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उसके एकाउंट को फ्रिज कराते हुए उसकी रकम वापस करवाई ।
पीडित प्रकाशवीर शर्मा निवासी निकट रेलवे स्टेशन थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ के साथ 19 नवंबर 2023 को 27 हजार रुपये की साइबर ठगी की गयी थी जिसकी शिकायत आवेदक प्रकाशवीर शर्मा उपरोक्त द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर तत्काल कॉल कर शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसकी शिकायत संख्या – 23111230102994 है जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 27,000/- रुपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित किये जाने हेतु न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश सम्बन्धित बैंक नोडल को प्रेषित किया गया है जिसमें आवेदक के खाते में आज फ्राड की गयी धनराशि 27,000/- रुपये वापस आ गये है ।
























