Monday, February 16

हापुड़।मारपीट करने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज।

मारपीट करने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज

(लेखराज कौशल ) 

हापुड़।गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 9 पर खुडलिया गांव के पास पान बीड़ी सिगरेट की खोखा चलाने वाले युवक के साथ पानी की बोतल के ₹20 चार्ज करने को लेकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पीड़ित अनिल पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी खुडलिया ने थाने में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि उसके गांव का रहने वाला बादल पुत्र राजू नेशनल हाईवे 9 के सर्विस रोड के किनारे बीड़ी सिगरेट का खोखा संचालित करता है। जिसके चलते उसके खोखे पर मोनू, नदीम पुत्र छोटन, सलीम पुत्र रशीद, सरताज पुत्र सत्तार निवासी हिम्मतपुर रोड कासिम कॉलोनी सिंभावली पहुंचे। और बिसलेरी पानी की बोतल खरीदी पीड़ित दुकानदार बादल के द्वारा बोतल के ₹20 चार्ज करने पर चारों लोग भड़क गए। और गाली गलौज करते हुए बादल के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसकी सूचना बादल ने अपने साथी अनिल कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह को दी। मामले की सूचना मिलनेपर अनिल चारों आरोपित लोगों के पास मारपीट करने के मामले की पूछताछ करने के लिए पहुंचा। तो आरोपियों के द्वारा उसके साथ भी गली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही इस मामले को लेकर थाना प्रभारी श्यौपाल सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी शख्स को नहीं बक्शा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *