Thursday, December 18

बलिया।शिक्षा क्षेत्र नगरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका अनीता सिंह का असमय निधन:शिक्षा जगत में चहुंओर शोक की लहर।

शिक्षा क्षेत्र नगरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका अनीता सिंह का असमय निधन:शिक्षा जगत में चहुंओर शोक की लहर।

 बलिया।शिक्षा क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरा पर बतौर तैनात सहायक अध्यापिका अनीता सिंह का निधन आज सुबह 8 बजे बुधवार को कैंसर से पीड़ित होने के कारण इलाज के दौरान इनका देहांत असमय हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। इनके निधन पर शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति तथा उनके परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। रसड़ा ब्लॉक स्थित निवास स्थान पैतृक गांव कैथीकला के केदारनाथ सिंह के तीन पुत्र में दूसरे पुत्र आर्मी से रिटायर्ड पुत्र दिवाकर सिंह पत्नी अनिता सिंह हैं अनीता सिंह के तीन संतान है बड़े पुत्र सुरज सिंह,दो पुत्री ज्योति ,दिव्या, है अनीता सिंह शिक्षा क्षेत्र नगरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरा पर बतौर सहायक अध्यापिका तैनात थी। वह कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित होने सेअस्वस्थ थी।बुधवार के सुबह में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर अनीता सिंह के परिवार के उनके बड़े देवर दिनेश सिंह ,व छोटे देवर शिक्षक विद्यासागर सिंह, ने गहरा दुःख व्यक्त किया।अनीता सिंह के निधन पर शोक व्यक्त घर पहुंचे कैथी आवास पर विद्यालय परिवार शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’, वीरेंद्र प्रताप यादव, राजीव नयन पांडेय, संजीव सिंह, बच्चालाल,वीरेन्द्र यादव, दयाशंकर राम, श्रीनिवास राम, अनिल सिंह,दीनानाथ यादव, मीना सिंह,कुसुम मौर्य,श्वेता सिंह,ममता देवी, रामसेवक यादव,धीरेन्द्र सिंह,जीवनप्रकाश पांडेय इत्यादि शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *