Tuesday, December 16

आजमगढ़।समाज सेवी पंडित यज्ञ नाथ मिश्र की मनाई गई पुण्य तिथि 

समाज सेवी पंडित यज्ञ नाथ मिश्र की मनाई गई पुण्य तिथि 

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव के एक मैरेज हाल में शिक्षाविद, हाकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, समाज सेवी पंडित यज्ञनाथ मिश्र की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। एम एल सी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु सिंह और ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर 220 जरूरत मंदों को कम्बल बांटा गया। उनके जीवन के बारे में प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि एम एल सी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु सिंह ने कहाकि पंडित यज्ञनाथ मिश्र ने अपने जीवन काल में शुरू से प्रतिभावान व्यक्ति थे। वे हाकी प्रतियोगिता में ब्रिटिश सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशो में खेले थे। ब्रिटिश सरकार द्वारा दर्जनों एवार्ड प्राप्त किया और आजमगढ़ के लालगंज, चण्डेश्वर व निजामाबाद में कई विद्यालय के फाउंडर कमेटी में भी रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह ने यज्ञनाथ मिश्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहाकि पूरे क्षेत्र के लोकप्रिय व्यक्ति थे। उनके द्वारा किये गये कार्यो को लोग सदैव याद करेंगे और कहा कि आज से तीन दशक पहले पंडित यज्ञनाथ मिश्र तत्कालीन निजामाबाद के विधायक चन्द्रबली ब्रह्चारी के प्रतिनिधि रहे। पूरे क्षेत्र के लोग उन्हें जग्गी बाबू के नाम से जानते थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश पाठक ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक नेता ओमप्रकाश मिश्रा ने किया।

 इस मौके उपनिरीक्षक निजामाबाद चंद्रजीत यादव, डॉ.मनीष त्रिपाठी, बालगोविंद यादव सतेन्द्र चौहान, जगदंबा चौहान प्रवीण सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, मोहन ,लालमन यादव,,, ओमप्रकाश मिश्र , शाह आलमै फराही, जावेद वकील दिनेश चंद्र मिश्र, इमरान शेख, अबुजर आजमी, अतुल मिश्र, अनुराग मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उनके पुत्र वीरेन्द्र नाथ मिश्र क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *