Sunday, February 15

बलिया।सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत ।

सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत ।

 बलिया।रसड़ा-नगरा मार्ग पर स्थित राघोपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत हो गई। घटना शनिवार की देर शाम की है। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, पुलिस ने मृतकों के घर भी सूचना दे दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि गाजीपुर जनपद के थाना बरेसर अंतर्गत दरियापुर गांव निवासी रितेश गोड़ (20) पुत्र सुधन गोड़ अपने भतीजा दिलीप गोड़ (16) पुत्र रघुराज के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों अभी राघोपुर गांव के समीप पहुंचे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर अचेतावस्था में पड़े घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *