आजमगढ़।सरायमीर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

सरायमीर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

 आजमगढ़।23 दिसंबर को वादिनी ने सरायमीर थाने पर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी की पुत्री घर के बाहर बने बाथरूम में जा रही थी। जहाँ पहले से घात लगाकर बैठा परविन्द उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 रामआसरे निवासी नरईपुर थाना सरायमीर द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ छेडखानी की गयी। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा पीडिता को जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसके आधार पर सरायमीर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया। पीडिता के बयान व मेंडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त को नरईपुल के पास गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *