
नववर्ष जनपद की सीमाओं में डॉग स्क्वाड की टीम सतर्क,अलर्ट मोड पर दून पुलिस
(आशुतोष शर्मा) देहरादून । नवबर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के जनपद में आगमन के दृष्टिगत नगर व देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा विगत एक सप्ताह से लगातार चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान जनपद की सीमाओं में डॉग स्क्वाड की टीम के साथ प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की पुलिस द्वारा की जा रही सघन चैकिंग।सुरक्षा की दृष्टि से सभी पर्यटक स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल को किया गया है तैनात।
जश्न की आड में हुडदंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की सतर्क दृष्टि, होगी कडी कार्यवाही।एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं फील्ड में उतरकर लगातार लिया जा रहा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, अधीनस्थ अधिकारियों को दिये जा रहे हैं निर्देश।
नव वर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं व आंतरिक बैरियरों पर प्रत्येक आने जाने वाले वाहन की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी पर्यटक स्थलों पर भी पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या पुलिस बल को नियुक्त किया गया है।
























