Monday, December 15

तीनो सेनाओं की सलामी के साथ पंचतत्व में विलीन हुए महान अर्थशास्त्री पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि

तीनो सेनाओं की सलामी के साथ पंचतत्व में विलीन हुए महान अर्थशास्त्री पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि 

शव यात्रा के साथ रहे राहुल गांधी राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री गृहमंत्री रक्षा मंत्री और सोनिया-प्रियंका रही मौजूद 

नई दिल्ली / देश के महान अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया। यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गई । मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह निगमबोध घाट पर मौजूद थे। जहां उनकी बड़ी बेटी दमन सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान राहुल गांधी पूरे रास्ते शव यात्रा के साथ रहे निगमबोध घाट पर पहुंचकर सोनिया, प्रियंका, राहुल और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृह मंत्री अमित शाह भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

आपको बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे। विदित हो कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली एम्स लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। आज अंतिम संस्कार के लिए सेना के तोप वाहन पर मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को निगमबोध घाट लाया गया। अंतिम सफर के दौरान भी डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पगड़ी पहनाई गई। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को याद रखने के लिए उसके एक रंग को अपनी पगड़ी का सिग्नेचर कलर बना लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *