
भारतीय जनता पार्टी द्वारा तहबरपुर में मनाया गया बीर बाल दिवस
आजमगढ़। अजय राय। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तहबरपुर में बीर बाल दिवस मनाया गया।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक बीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को तहबरपुर में बीर बाल दिवस मनाया गया। 21 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच गुरुवार गोविंद सिंह का पूरा परिवार अपने धर्म के रक्षा के लिए शहीद हो गया था। और तो और अंग्रेजो ने 6 व 9 साल के साहबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह को नहीं बक्शा। उन्हें दीवाल में चुनवाया जा रहा था। जब थोड़ा सा दीवाल में चुनने से बच गया तो दीवाल ढह गयी। तो जल्लादों द्वारा कत्ल कर दिया है। धर्म के रक्षा के लिए इतनी कम उम्र में अपने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हो जाना पूरे विश्व में नहीं मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहबरपुर मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज व संचालन हरिशंकर सोनकर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव रहे।
इस अवसर पर अजय राय, मनोज राय एडवोकेट , श्रीकांत राय ,योगेन्द्र राय, आशुतोष राय खदेरु, अशोक कुमार राय, लालच यादव,राम भुवन राम, ओमकार नाथ पाण्डेय, विशाल राय सन्नी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
