
आजमगढ़ । फरिहा में नहर कट कट जाने से सैकड़ों एकड़ गेहूं के खेत हुए जलमग्र जल मग्न
आजमगढ़ । जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले सोमवार को दोपहर में शारदा सहायक खंड 32 कि नहर फरिहा – मुहम्मदपुर मार्ग के पास कट गयी । जिससे दर्जनों एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गयी।
शारदा सहायक खण्ड 32 की नहर फरिहा मुहम्मदपुर के पास कट गयी। जिससे लगभग दो किलोमीटर तक किसानों कि गेहूं कि फसल जल मग्न हो गयी है। क्षेत्र के आस पास के गांव उमा के पूरा, अम्बरपुर, मोहद्दीपुर ,मुहम्मदपुर ,आदि गांवों के लगभग सैकड़ों किसानों कि गेहूं कि फसल जो अभी जल्द ही बुआई किये थे । वह पूर्ण रूप से डूब गई है। और आस पास के किसान अपनी फसल को डूबने से बचाने के लिए परेशान हो कर मेड़बन्दी कर रहे हैं। लेकिन नहर विभाग के जे ई से फोन पर बातचीत कर बताया गया की नहर फरिहा में कटी हुई है। लेकिन काफ़ी समय बीत गया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक नहर विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी मौके नहीं पहुंचा । जिसके कारण लगभग दो किलोमीटर तक खेतों में पानी भर गया है। जिसके कारण गेहूं कि फसल डूब गई है। नहर विभाग के जेई अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि नहर कि सफाई हुई है। जिसके कारण पानी अधिक आ रहा है ।ओवरलोड होने के कारण नहर जहां कमजोर है वहा पर कटान हो रहा है। और बहुत जल्द बांध दिया जायेगा। इसमें ज्यादातर किसानों ने इसी सप्ताह में अपने खेतों में गेहूं कि फसल कि बुआई किये थे। पानी भर जाने के कारण जोताई बुआई और बीज सब खराब हो जायेगा। जिसको लेकर किसान काफी चिंतित हैं। जबतक पानी सूखेगा तब तक गेहूं के बोवाई का समय समाप्त हो जाएगा ।























