Wednesday, December 17

बोलेरो और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में सांसद दा

बोलेरो और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में सांसद दारोगा प्रसाद सरोज के पौत्र की इलाज के दौरान हुई मौत 

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से बुलेट सवार सांसद के पौत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

लोक सभा लालगंज के समाजवादी पार्टी के सांसद दारोगा प्रसाद सरोज के 32 वर्षीय पौत्र बिपिन कुमार सरोज पुत्र स्व विनोद कुमार सरोज देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव बुलेट मोटरसाइकिल से निमंत्रण में गये हुए थे। बुलेट मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहें थे। गुरुवार की देर रात बोलेरो की चपेट में आ गए। बोलेरो की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गये ।इलाज के लिए जिले के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक के मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। मृतक मर्चेंट नेवी में साऊथ अफ्रीका में कार्यरत था। छुट्टी पर घर आया था।युवक के मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। देवगांव कोतवाल विनय कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सांसद दारोगा प्रसाद सरोज दिल्ली थे। पौत्र के मृत्यु की खबर पर दिल्ली से घर पहुंचे।

घटना की जानकारी होने पर भारतीय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र सिंह गुड्डू, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, दीदारगंज के विधायक कमलाकांत राजभर,बेचई सरोज, अभिषेक मिश्र, पूर्व सांसद नन्द किशोर यादव उर्फ गुड्डू आदि

 पैतृक गांव देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर घर पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र सिंह गुडु वसीम अहमद दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर बेचई सरोज उमेश राय अभिषेक मिश्रा समेत आदि लोग रहे

 पूर्व सांसद नन्द किशोर यादव उर्फ गुड्डू , विधायक आलमवदी आजमी, नफीस अहमद, संग्राम यादव, अखिलेश यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष व समाज वादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र कुमार यादव,अशोक कुमार यादव भोला, सहित बड़ी संख्या में लोग पैतृक गांव सोफीपुर व पोस्ट मार्टम हाऊस पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *