Monday, February 16

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे

(आशुतोष शर्मा) नैनीताल/ पिथौरागढ़। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली सीजन की पहली बर्फबारी उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर देखने को मिली बर्फबारी से स्थानीय किसानों के चेहरे खिल गये।उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई है, और प्रदेशवासियों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी एक खास अनुभव लेकर आई है। रविवार को देर शाम से हिमालय की ऊंची चोटियों पर बारिश और हिमपात शुरू हो गया, और इसके साथ ही नीति घाटी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप शुरू हो गया।

उत्तरकाशी जनपद में इस सीजन का पहला हिमपात हो रहा है, जो अभी भी जारी है। खासकर श्री गंगोत्री धाम और हर्षिल क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है, जिससे क्षेत्र में ठंड का स्तर और भी बढ़ गया है। इसके अलावा, श्री यमुनोत्री धाम और अन्य जनपद क्षेत्र में भी बादल छाए हुए हैं, जिससे पूरे घाटी क्षेत्र में कड़ी ठंड महसूस की जा रही है।

वहीं, वीकेंड के दौरान उत्तराखंड आए पर्यटकों के लिए हिमपात एक शानदार तोहफा साबित हो रहा है। पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेते हुए इस ठंडे मौसम में प्राकृतिक सौंदर्य का पूरा अनुभव कर रहे हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *