Monday, February 16

लैंड फ्रॉड पर आज होगी बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर के सामने पेशी 

लैंड फ्रॉड पर आज होगी बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर के सामने पेशी 

(आशुतोष शर्मा) नैनीताल/ हल्द्वानी । क्षेत्र के सुंदरपुर गौलापार में लैंड फ्रॉड करने वाले दीपांशु बेलवाल को कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने आज कैंप कार्यालय में पेश किया। यह पूरा मामला हल्द्वानी का.है। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने दीपांशु बेलवाल को एक सप्ताह में पीड़ित लोगों को उनकी रकम वापस लौटने के साथ ही पुनः आयुक्त दरबार में पेशी किए जाने के निर्देश दिए ।

 आयुक्त कैंप कार्यालय में विगत माह गौलापार सुंदरपुर बेलवाल गांव के लोगों द्वारा लैंड फ्रॉड की शिकायत के बाद आयुक्त कार्यालय में पेशी के लिए नहीं आ रहे दीपांशु बेलवाल को आज पुलिस द्वारा आयुक्त कार्यालय में पेश किया गया। जिस पर आयुक्त दीपक रावत ने दीपांशु बेलवाल को एक सप्ताह के भीतर पीड़ितों से ली गई रकम वापस करने और पुनः एक सप्ताह में आयुक्त कार्यालय में पेशी किए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *