Thursday, December 18

गैस गोदाम मार्ग की सुधरेगी दशा, सभासद ने लोक निर्माण विभाग के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

गैस गोदाम मार्ग की सुधरेगी दशा, सभासद ने लोक निर्माण विभाग के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग की दशा जल्द ही सुधरेगी। इस संदर्भ में आज लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता एस. एस. डंगवाल और स्थानीय सभासद अमित शाह मोनू ने सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। अपर सहायक अभियंता ने बताया कि सड़क का निरीक्षण पूरा हो चुका है और अगले एक-दो दिन में यहां सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान सड़क के कुछ हिस्सों का चौड़ीकरण किया जाएगा, साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्रैश बैरियर भी लगाए जाएंगे।

स्थानीय सभासद अमित शाह मोनू ने बताया कि यह सुधार कार्य केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के प्रयासों से संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मार्ग की खराब स्थिति को लेकर लगातार मांगें उठ रही थीं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा के बाद इस सड़क के सुधार के लिए धनराशि मंजूर की गई।अमित शाह ने बताया कि इस सड़क के सुधार से नगर में यातायात की स्थिति बेहतर होगी और आम जनता को राहत मिलेगी। इसके साथ ही गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग का नया रूप सामने आएगा, जो स्थानीय जनता के लिए फायदेमंद साबित होगा।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि सरकार जनहित में लगातार विकास कार्यों के लिए धनराशि प्रदान कर रही है, लेकिन विभागों की लापरवाही के कारण कुछ कार्य लम्बित हो जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गैस गोदाम लिंक मार्ग के सुधारीकरण में गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए, ताकि यह मार्ग लंबे समय तक अच्छे हालत में रहे।इस मौके पर भाजपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं, जैसे सुनील कर्नाटक, हर्षवर्धन तिवारी, अभिषेक जोशी, भावेश पांडे, हिमांशु पांडे, अतुल पांडे और दीवान सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *