शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस बैंड वादन कार्यक्रम आयोजित
पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ आयोजन
सत्य रथ | बदायूं
पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूं स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस बैंड वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
पुलिस स्मृति दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस बैंड ने वादन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस दीनानाथ मौर्य, गणना मेजर सुभाष चंद्र शर्मा, स्टोर मोहर्रिर किशन लाल सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
























