बदायूँ।एमएलसी निर्वाचन को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

एमएलसी निर्वाचन को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सत्य रथ।बदायूं

 एमएलसी निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने नगर पालिका परिषद बदायूं एवं बिल्सी स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *