बलिया।भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक के साथ नगरा सार्वजनिक रामलीला महोत्सव संपन्न

भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक के साथ नगरा सार्वजनिक रामलीला महोत्सव संपन्न

सत्य रथ ।नगरा (बलिया)

सार्वजनिक रामलीला समिति, नगरा के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित रामलीला महोत्सव का समापन भरत मिलाप एवं प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के भावपूर्ण मंचन के साथ हुआ। वृंदावन से आए कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक के प्रसंग को देखकर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश ने वृंदावन से आए कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले समिति के सदस्यों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। निर्भय प्रकाश ने कलाकारों एवं समिति सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेश गुप्ता ‘दीपू’, रामायण ठाकुर, हरे राम गुप्ता, सुनील गुप्ता, केपी यादव, राजू चौहान, रितेश यादव, रिंकू गुप्ता, गुड्डू सैनी, बृजमोहन गुप्ता, गणपति मुन्ना सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। भक्तिमय वातावरण और जयकारों के बीच रामलीला महोत्सव का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *