रामपुर।आज़म खान साहब से मिलकर आया हूं आज़म खां थे आजम खा है और आजम खा रहेंगे 27 में बनेगी बड़े बहुमत से सरकार : अखिलेश यादव

आज़म खान साहब से मिलकर आया हूं आज़म खां थे आजम खा है और आजम खा रहेंगे 27 में बनेगी बड़े बहुमत से सरकार : अखिलेश यादव

रामपुर में जेल जाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की वरिष्ठ नेता आज़म खान से मुलाकात

सत्य रथ।रामपुर

आज़म खान साहब से मिलकर आया हूं आज़म खान साहब थे आज़म खान साहब है और आज़म खान साहब रहेंगे उक्त बात समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज रामपुर में मीडिया से बात करते हुए कही वह आज रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान से मुलाकात करने जिला जेल पहुंचे जहां उन्होंने उनसे भेंट करके आने वाले 2027 चुनाव की तैयारियों के विषय में चर्चा करते हुए उनका कुशल क्षेम पूछा ।

जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने बड़े ही जोशीले अंदाज में मीडिया से कहा कि आज़म खान थे आज़म खान है और आज़म खान रहेंगे क्योंकि आने वाले चुनाव में 2027 पीडीए बहुत बड़े बहुमत से चुनाव जीतकर सरकार बनाने जा रही है । उन्होंने कहा फ़र्ज़ी मुक़दमों में इतनी ताक़त नहीं है कि वो सच को क़ैद कर सकें षड्यंत्र रचकर किसी को क़ैद में रखने वाला भी हमेशा अपने दिमागी जेल में डरकर कैद में रहता क्योंकि उसे हर पल यही डर सताता है कि कल को जब सच सामने आयेगा तो उसे अपने किये की सज़ा भुगतनी ही होगी। वो कल की सज़ा के बारे में सोच-सोचकर अंदर-ही-अंदर गलता-डरता रहता है।

उन्होंने प्रशासन को हाशिए पर लेते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारी और फ़र्ज़ी मुक़दमे भाजपाई शासन-प्रशासन के दो अहम हथियार हैं। जब भी भाजपा की नाइंसाफ़ी का इतिहास लिखा जाएगा रामपुर का नाम सबसे ऊपर आयेगा। जौहर यूनिवर्सिटी को बंद करने की साज़िश दरअसल पीडीए से पढ़ाई के अधिकार को छीनने का षड्यंत्र है। जो हज़ारों स्कूल बंद कर सकते हैं वो यूनिवर्सिटी को क्या छोड़ेंगे। ये दक़ियानूसी नकारात्मक भाजपाई लोग आदरणीय आज़म ख़ान जी से इसलिए चिढते हैं क्योंकि ये ख़ुद कभी आज़म साहब की तरह तरक़्क़ी पसंद और सकारात्मक नहीं हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *