आजमगढ़।शिवम के इंसाफ की मांग करने वालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर छापेमारी, गिरफ्तारी तत्काल रोकी जाए – राजीव यादव 

शिवम के इंसाफ की मांग करने वालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर छापेमारी, गिरफ्तारी तत्काल रोकी जाए – राजीव यादव 

सड़क दुर्घटना में मृतक शिवम पाल और घायल नितिन के परिजनों से सोशलिस्ट किसान सभा ने की मुलाकात

जिलाधिकारी आजमगढ़ को सौंपा ज्ञापन

शिवम के परिजनों को पचास लाख रुपए मुआवजा, दोषियों की गिरफ्तारी, गंभीर रूप से घायल नितिन के बेहतर ईलाज की मांग की

आजमगढ़। तहबरपुर के चिरावल गांव के शिवम पाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की सूचना के बाद किसान नेता राजीव यादव ने परिजनों से मुलाक़ात की। परिजनों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करके पुलिस शिवम के लिए न्याय मांगने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। सोशलिस्ट किसान सभा ने एडीएम आजमगढ़ को जिलाधिकारी आजमगढ़ को सम्बोधित ज्ञापन सौंपते हुए शिवम के परिजनों को पचास लाख रुपए मुआवजा, दोषियों की गिरफ्तारी, गंभीर रूप से घायल नितिन के बेहतर ईलाज, इंसाफ की मांग करने वालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर छापेमारी, गिरफ्तारी रोकने की मांग करते हुए गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।

सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने कहा कि बाइस वर्षीय शिवम पाल मां-बाप का इकलौता लड़का था। दुर्घटना के बाद शिवम पाल को केजीएमयू, लखनऊ ले जाया गया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। वहाँ से उसका शव घर ले जाया जा रहा था तब टीकापुर के पास में शिवम को इन्साफ और दोषियों को सजा की मांग की गई। प्रशासन ने शिवम के परिजनों को मुआवजा और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। शिवम को न मुआवजा मिला और दोषियों के खिलाफ न कोई कार्रवाई हुई। इसके विपरीत पुलिस ने शिवम के लिए न्याय मांगने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विभिन्न गांवों में छापेमारी और गिरफ्तारी शुरु कर दी। तहबरपुर क्षेत्र में पुलिस की गांवों में छापेमारी और गिरफ्तारी से लोगों में दहशत है। इंसाफ तो मिला नहीं उसके विपरीत इंसाफ मांगने वालों की गिरफ्तारी कर इंसाफ का गला घोटा जा रहा है।

शिवम पाल के पिता जियालाल पाल फलिस से गम्भीर रुप से ग्रस्त हैं और माँ भी बीमार रहती हैं और बहन की मई में शादी तय है। शिवम डी फार्मी की पढ़ाई करते हुए काम करते थे जिससे घर का खर्च चलता था ऐसे में शिवम की मृत्यु के बाद उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं रहा। ऐसे में शिवम के परिजनो को पचास लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।

राजीव ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल नितिन यादव की मां से अस्पताल में मुलाक़ात में जब पूछा कि कितने बच्चे तो इकलौता बेटा बताते हुए रोने लगीं। नीतिन के पिता किसान हैं। हाथ-पैर में गंभीर चोटों को देखते हुए बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हायर सेन्टर भेजा जाए।

प्रतिनिधि मंडल में राजीव यादव ,डाक्टर राजेंद्र यादव, सोशलिस्ट किसान सभा प्रभारी अवधेश यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, नंदलाल यादव, साहबदीन, दुर्गा यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *