भदोही।शिवाकांत यादव पुनः बने ब्लॉक व्यायाम शिक्षक।

शिवाकांत यादव पुनः बने ब्लॉक व्यायाम शिक्षक।

शरद बिंद/भदोही। विकासखंड भदोही में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक के पद पर शिवाकांत यादव को पुनः नामित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से नौ जुलाई 2026 को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई। आदेश के अनुसार शिवाकांत यादव, इंचार्ज प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय मिसिरपुर ने पिछले वर्ष स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते ब्लॉक व्यायाम शिक्षक का दायित्व निभाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद यह जिम्मेदारी कंपोजिट विद्यालय बीसापुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रवींद्र कुमार यादव को सौंपी गई थी। अब शिवाकांत यादव ने स्वयं को पूर्ण रूप से स्वस्थ बताते हुए दोबारा यह जिम्मेदारी निभाने की इच्छा जताई। इस पर प्रवींद्र कुमार यादव को कार्य से मुक्त करते हुए शिवाकांत यादव को ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नामित किया गया है। उन्हें सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लैक पैंथर शिक्षक दोबारा बनाए जाने पर प्रधानाध्यापक आशीष सिंह सहायक अध्यापक बी एल पाल,योगिता हेमकर ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *