बलिया।भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह फिर नहीं पहुंचे बलिया कोर्ट, ₹1,000 जुर्माना

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह फिर नहीं पहुंचे बलिया कोर्ट, ₹1,000 जुर्माना

पत्नी ज्योति सिंह की मौजूदगी में भरण-पोषण मामले की सुनवाई, 17 अक्टूबर को अगली तारीख

 संजीव सिंह बलिया।भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह सोमवार को पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े भरण-पोषण मामले की सुनवाई में बलिया परिवार न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। उनकी पत्नी ज्योति सिंह अदालत में पेश हुईं। पवन सिंह की गैरहाजिरी पर न्यायालय ने ₹1,000 का जुर्माना लगाया।

न्यायालय ने पवन सिंह को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। वहीं, सबूतों से संबंधित मामले में ज्योति सिंह पर भी ₹500 का जुर्माना लगाया गया है।

पिछली सुनवाई के दौरान भी अदालत ने पवन सिंह को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी।

पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच विवाद उस समय सार्वजनिक हुआ, जब पवन सिंह ने आरा जिले में तलाक की अर्जी दाखिल की। इसके बाद ज्योति सिंह ने बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की याचिका दायर की। दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *