मानदेय बढ़ाने को बैंक सखियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन बोली 3 हजार से बढ़कर 20 हजार हो मानदेय
मुजीब खान
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में विभिन्न बैंकों में बैंक सखी की नियुक्ति की गई थी जो ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक ग्राहकों का सहयोग करने के साथ बैंकों के बकाया जमा कराने में भी सहयोग प्रदान करती है जिनका सरकार द्वारा 3 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय तय किया गया था नियुक्ति के बाद से अभी तक मानदेय में वृद्धि न होने से नाराज बैंक सखियों ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिला अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा ।
दिए ज्ञापन में बैंक सखियों ने कहा कि सरकार द्वारा हर क्षेत्र के कर्मियों का वेतन बढ़ाया जा रहा है किंतु बैंक सखी के वेतन वृद्धि में विचार नहीं किया जा रहा और वह मात्र 3 हजार प्रतिमाह के वेतन में ही अपना गुजर बसर कर रही है उन्होंने कहा कि अन्य विभागों की तरह उनका वेतन भी बड़ा कर 20 हजार रूपये किया जाए और मानदेय उनके व्यक्तिगत खाते में दिया जाए इसके साथ हमें ड्रेस तथा आईडी कार्ड, एक लैपटॉप उपलब्ध करवाया जाए। हमें बैंक में खाता खुलवाने, सीसीएल करवाने तथा रिकवरी करवाने का प्रोत्साहन भत्ता प्रदान किया जाए। 10 लाख का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाए। बैंकर्स से जोड़ा जाए तथा बैंक में एक केबिन दिया जाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हम सभी बैंक सखी 15 दिन तक बैंक में निर्धारित समय पर ड्यूटी करेंगे, तब तक यदि सरकार द्वारा हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो, बैंक सखी अनिश्चित कालीन शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करेंगी। ज्ञापन देने वालो में रोशनी सिंह सुनैना चौहान वेदवती राम सहेली सविता करीना देवी पूनम नाजिया जूली पाल कंचन देवी आदि मौजूद रही।
























