शाहजहांपुर।दो संतों की हत्या पर संत समाज में आक्रोश कहा षड्यंत के तहत की गई हत्या मुख्यमंत्री से की जाँच की मांग

दो संतों की हत्या पर संत समाज में आक्रोश कहा षड्यंत के तहत की गई हत्या मुख्यमंत्री से की जाँच की मांग

पुलिस पर लगाया मामले में लीपापोती का आरोप जांच कर चिह्नित हो आरोपी घरों पर की जाए बुलडोजर की कार्यवाही

शाहजहांपुर । विगत 30 सितंबर की रात थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम सूथा दो संतों की निर्मम हत्या को लेकर संत समाज भड़क गया और आज जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जिसमें दो संतों की हत्या को एक बड़ा षड्यंत्र बताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में लीपापोती किए जाने का आरोप लगाते हुए हत्याओं के षड्यंत्र को उजागर करने और दोषियों के घरों पर बुलडोजर की कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

दिए गए ज्ञापन में बताया कि विगत 30 सितंबर की रात थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम सूथा में दो संतों की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसको लेकर कल 3 अक्टूबर को सन्त समाज घटना स्थल पर गया तब पूरा प्रकरण प्रकाश में आया। खुदागंज पुलिस ने एक व्यक्ति सुमित सिंह को आरोपी मानकर जेल भेज दिया व पूरे घटनाक्रम से इतिश्री कर ली (समाप्त कर दिया)। एक बहुत बड़े षडयंत्र को प्रकरण को दबा दिया। दिए गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि शिव कुमार सिंह पुत्र अनंगपाल सिंह जो अपने को मन्दिर का संरक्षक बताता है। विष्णू सिंह पुत्र अनंगपाल सिंह यह दोनों सगे भाई हैं। अमित सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह अपने को मन्दिर का संचालक बताता है। बाप संरक्षक बेटा संचालक व नीलम सिंह पत्नी सुमित सिंह आदि ने मन्दिर व मन्दिर की भूमि पर कब्जा करने की नियत के चलते षडयंत्र रचकर पहले सुमित सिंह ने सन्तों को धमकाकर भगाने का प्रयास किया कामयाब न होने पर रात्रि में हत्या को अंजाम दिया गया। हत्यारा सुमित सिंह पुत्र विष्णू सिंह कई मुकदमें दर्ज हैं यह अपराधिक प्रवर्ति का व्यक्ति है। परिवार के लोगों ने सुमित सिंह को पागल करार देकर पागल बना रखा है। सुमित सिंह की पत्नी ने सोशल मीडिया और प्रेस मीडिया में ब्यान दिया कि पति को रोज ‘ रोज रोटी में एक गोली देती थी तब सही रहते थे। इन बातों से घर वाले पूरा फायदा उठाते हैं साथ ही साथ राजनीतिक संरक्षण इन लोगों को प्राप्त है। जनपद शाहजहाँपुर का समस्त सन्त समाज सरकार से मांग करता है कि इन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाये।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि संतो की हत्या काण्ड की न्यायिक जांच करायी जाये। पूरे प्रकरण में षड्यंत्रकारियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाये। मन्दिर की भूमि सन्तों को सौंपी जाये। मृत संतो की समाधि बनाने में कोई व्यवधान उत्पन्न न करे। ज्ञापन देने वालो में औघड़ प्रमोद नाथ अघोरी श्याम सुंदर दास गुलाम नबी आज़ाद रामदुलारे दास सत्यपुरी सहित सैकड़ों संत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *