लखनऊ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन: चौथे दिन तीन नामांकन दाखिल
लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को मंडलायुक्त कार्यालय स्थित न्यायालय आयुक्त, लखनऊ मंडल के कक्ष संख्या-01 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।
मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने बताया कि शनिवार को कुल तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि तीन नामांकन पत्रों का वितरण भी हुआ।
शिक्षक खंड से वृंदावन योजना, लखनऊ निवासी श्रवण कुमार त्रिपाठी और सीतापुर के विसंवा तहसील निवासी शाह आलम खान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
वहीं स्नातक खंड से जानकीपुरम, लखनऊ निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
नामांकन पत्र प्राप्त करने वालों में शिक्षक खंड से सीतापुर के चांदपुर महमूदाबाद निवासी सुशील कुमार, जबकि स्नातक खंड से सीतापुर के लहरपुर निवासी वकील अहमद अंसारी तथा हरदोई के माधोगंज निवासी अविनाश कुमार सिंह शामिल हैं। तीनों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किए।
























