तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
बदायूं। अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने अमित रस्तोगी पुत्र जयदेव रस्तोगी, निवासी राजेश्वरी होमगार्ड का मकान, गली नंबर 10, मोहल्ला नेकपुर, थाना सिविल लाइन, बदायूं को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा बीएनएस की धाराओं में मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, थाना सिविल लाइन पुलिस टीम।
























