भदोही।हेड कांस्टेबल गोवर्धन कुशवाहा को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक।

हेड कांस्टेबल गोवर्धन कुशवाहा को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक।

शरद बिंद।

दुर्गागंज,भदोही। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए दुर्गागंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गोवर्धन कुशवाहा को गृह मंत्रालय भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को राष्ट्रपिता गांधी जयंती के उपलक्ष में पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने उन्हें मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

गोवर्धन कुशवाहा ने पुलिस विभाग में करीब 15 वर्षों की सेवा के दौरान कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन किया। विभागीय जानकारी के अनुसार साइबर सेल में तैनाती के दौरान उन्होंने साइबर ठगी के पीड़ितों की धनराशि वापस कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही साइबर अपराध और अन्य मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी में भी योगदान दिया।

उनकी कार्यशैली और उल्लेखनीय सेवा को देखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए उनका चयन किया गया। मेडल मिलने से पुलिस विभाग में उनके सहकर्मियों ने प्रसन्नता जताई। अधिकारियों ने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन और बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा देता है। हेड कांस्टेबल गोवर्धन कुशवाहा के सम्मान से दुर्गागंज थाना पुलिस का भी गौरव बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *