सहसवान में ऑटो-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, छह छात्र-छात्राएं घायल
ऑटो-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में छह छात्र-छात्राएं घायल
डीएम और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
बदायूं। जनपद के थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम मानकपुर के पास बुधवार को ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में ऑटो में सवार छह छात्र-छात्राएं घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र-छात्राओं का हालचाल जाना।
डीएम और एसएसपी ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
























