स्टेरांड में करेंट उतरा करेंट, वृद्ध की गयी जान
आजमगढ़ । निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकमाली गांव में विद्युत पोल के स्टेरॉड में करंट उतरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी । मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। बीती रात सुरेंद्र सिंह किसी घरेलू कार्य से गए थे ।इसी दौरान विद्युत पोल के स्टेरॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी । जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी ।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस विद्युत पोल पर स्टेरॉड लगा है।उसमें उचित इंसुलेटर नहीं लगाया गया था। विद्युत पोल आबादी के बीच बाउंड्रीवाल के अंदर लगा हुआ है। जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालगंज शेर बहादुर सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बुजुर्ग की जान चली गयी।उन्होंने बताया कि मृतक की पेंशन से ही परिवार का भरण-पोषण होता था ।उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आबादी वाले विद्युत पोलों पर सुरक्षा के लिए प्लास्टिक लगाने सहित आवश्यक इंतजाम किए जाने के निर्देश हैं किन्तु कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।जिससे यह हादसा हुआ।

