बदायूँ/उसावां।सेवा संकल्प अभियान में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, गर्भवती-धात्री महिलाओं को किया जागरूक

सेवा संकल्प अभियान में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, गर्भवती-धात्री महिलाओं को किया जागरूक

बदायूँ/उसावां। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक प्रांगण में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ रहे। इस दौरान हेल्दी बेबी, पोषण रेसिपी, अन्नप्राशन संस्कार और गोदभराई सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक ने विभागीय योजनाओं एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

बाल विकास परियोजना विभाग ने ‘सशक्त परिवार, आंगनबाड़ी, स्वस्थ परिवार, समृद्ध समाज’ का संदेश देते हुए कहा कि संतुलित पोषण परिवार के स्वास्थ्य और बच्चों के बेहतर भविष्य की आधारशिला है।

कार्यक्रम को चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान एवं ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन शिक्षक गयाराम भारती ने किया। इस मौके पर एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग एवं ब्लॉक के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा गर्भवती और धात्री महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *