बलिया।सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल रसड़ा में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ शुरू

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल रसड़ा में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ शुरू

विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ दी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा

 संजीव सिंह रसड़ा, बलिया। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026–27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ सोमवार से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में शुरू हुईं। परीक्षा के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल किया।

परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परीक्षा के सुचारु संचालन में शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षाएँ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *