बच्चों में आत्मविश्वास जागती है स्काउटिंग डा.अनीता कुमारी
बालिकाओं में होती है श्रेष्ठ संस्कारों की अद्भुत शक्ति : संजीव
बदायूं ।राजाराम महिला इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। गाइड्स ने तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट और रंगोलियां और झांकियां सजाईं। बिना बर्तनों के भोजन बनाकर सबको चकित कर दिया।
शिविर का संचालन जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाओं में अद्भुत शक्ति, असीम धैर्य और श्रेष्ठ संस्कारों की सामर्थ्य निहित है। यदि वे किसी लक्ष्य को ठान लें तो उसे अवश्य पूरा कर दिखातीं हैं। इतिहास रचतीं हैं।
प्रधानाचार्या डा.अनीता कुमारी ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का निर्माण करती है। प्रशिक्षण पाकर हर छात्रा राष्ट्र सेवा और समाजहित के लिए सदैव तत्पर रहती है।
सीनियर में मां सरस्वती टोली प्रथम, मीराबाई द्वितीय, शिव गौरी टोली तृतीय रही। जूनियर में भारत माता टोली प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई टोली द्वितीय, मां दुर्गा टोली तृतीय स्थान पर रही। बुलबुल की टोली को विशेष पुरस्कार मिला।
शिक्षिका अंजुम सहर, सुलेखा सिंह, चित्रा कुमारी निर्णायक रहीं। गाइड कैप्टन पुष्पा दिवाकर रचना सक्सेना के मार्गदर्शन में बच्चों ने कैंफायर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर रिंकी, ज्योति सागर, नाजनीन बेगम, दीपिका सूद, ममता शर्मा, प्रमिला कटियार, श्रद्धा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
























