नव प्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम
संजीव सिंह (बलिया)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पकवाइनार में डीएलएड 2026 बैच के 100 नव प्रवेशी प्रशिक्षुओं का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के साथ ही प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण सत्र भी प्रारंभ हुआ। इस दौरान प्रशिक्षुओं को डायट के विभिन्न विभागों, प्रशिक्षण व्यवस्था और संकाय सदस्यों से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक सुनील कुमार ने नव प्रवेशी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं से नियमित रूप से संस्थान में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।
डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मेंद्र मौर्य ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के शैक्षिक एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कक्षा अध्यापक राम प्रकाश तथा डॉ. शाइस्ता अंजुम ने प्रशिक्षुओं को समय से संस्थान पहुंचने और प्रशिक्षण को गंभीरतापूर्वक ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया।
कार्यक्रम का संचालन जानू राम ने किया। इस अवसर पर डायट के समस्त प्रवक्ता और कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
























