बलिया।सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी का निधन, पीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस

सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी का निधन, पीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस

 संजीव सिंह बलिया।बलिया के चिलकहर (अब रसड़ा) से पांच व बांसडीह से तीन बार रहे विधायक; मुलायम-अखिलेश सरकार में संभाली कई अहम जिम्मेदारियां समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामगोविन्द चौधरी का आज निधन हो गया। पीपीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामगोविन्द चौधरी का आज निधन हो गया। पीजीआई लखनऊ में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

रामगोविन्द चौधरी का जन्म 9 जुलाई 1946 को बलिया जिले के गोसाईंपुर गाँव में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की थी। राजनीति में उन्होंने लंबा सफर तय किया; बलिया के चिलकहर (अब रसड़ा) विधानसभा क्षेत्र से पांच बार तथा बांसडीह विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए।

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में उन्होंने बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण, बाल विकास व पोषण और बेसिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की कमान संभाली। 2017 से 2022 तक वे उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

उनके निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और विपक्ष-सत्ता पक्ष के कई नेताओं ने शोक जताया है। प्रदेश की राजनीति में उनका जाना एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *