बदायूँ/उसावां।कच्ची शराब बनाते युवक गिरफ्तार, 10 लीटर शराब व उपकरण बरामद

कच्ची शराब बनाते युवक गिरफ्तार, 10 लीटर शराब व उपकरण बरामद

बदायूँ/उसावां। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेहा में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 10 लीटर बनी हुई कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम सेहा निवासी जोगेंद्र पुत्र महाराज सिंह के कच्ची शराब बनाकर बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान जोगेंद्र को कथित रूप से कच्ची शराब बनाते हुए पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *