26-27 सितंबर को बदायूं दौरे पर रहेंगे सांसद आदित्य यादव
धार्मिक कार्यक्रमों के साथ PDA सम्मेलन, चौपाल, पंचायत और जनता दर्शन में होंगे शामिल
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव 26 और 27 सितंबर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सांसद धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही PDA सम्मेलन, PDA चौपाल, PDA पंचायत, जनता दर्शन और स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर, शनिवार को सांसद आदित्य यादव सुबह 10 बजे सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोठा स्थित श्री सिद्ध बाबा धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे उघैती स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित PDA सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे वे बिनावर के इतवार वाली बाजार में आयोजित PDA चौपाल में पहुंचकर क्षेत्रवासियों से संवाद करेंगे।
इसी क्रम में 27 सितंबर, रविवार को सांसद सुबह 9 बजे डीएम रोड, सिविल लाइंस, बदायूं स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे बदायूं स्थित अल हमद मैरिज लॉन में आयोजित PDA पंचायत में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 2 बजे वेदों टोला, बदायूं में आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे।
सांसद के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में सक्रियता बढ़ गई है।
























