बदायूँ।आदित्य यादव 24 सितंबर को हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलेंगे

आदित्य यादव 24 सितंबर को हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलेंगे

बदायूं। बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जनपद बदायूं के मृतकों के परिजनों से मुलाकात के लिए सांसद आदित्य यादव 24 सितंबर को विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। वह शोकाकुल परिवारों से मिलकर सांत्वना देने के साथ अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

सांसद के कार्यक्रम के अनुसार वह बदायूं विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर, शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के निजामपुर, चेतु नगला एवं अलीपुर चमारी, बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सराय मुड़िया खागी तथा सहसवान विधानसभा क्षेत्र के मदारपुर गांव पहुंचेंगे और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

25 सितंबर को जनता दर्शन और स्वागत समारोह

सांसद आदित्य यादव 25 सितंबर को सुबह नौ बजे अपने निज निवास डीएम रोड, सिविल लाइंस, बदायूं पर जनता दर्शन करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।

इसके बाद दोपहर दो बजे वह जिला बार एसोसिएशन, बदायूं द्वारा कचहरी स्थित जिला बार एसोसिएशन ऑडिटोरियम में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *