आजमगढ़।प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने भाजपा कार्यकर्ताओं संघ किया गौशाला की साफ-सफाई 

प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने भाजपा कार्यकर्ताओं संघ किया गौशाला की साफ-सफाई 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल तहबरपुुुुर द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण ,गौ शाला की साफ-सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, गौ सेवा एवं प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया।

भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला महामंत्री आशुतोष कुमार राय पंकज के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तहबरपुर मंडल के शक्ति केंद्र रैसिंहपुर में पड़ने वाले कंपोजिट विद्यालय धनिया कूडी के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। छात्र छात्राओं को प्रर्यावरण के बारे में जानकारी दी गयी। प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम शेखवलिया स्थित गौशाला व उसके आस पास साफ सफाई किया गया। गौ वंश को तिलक-चंदन लगाकर माला पहनाया। उन्हें केला खिलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के झोले, कपड़े की थैली एवं कागज के बैग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के प्रति शपथ दिलाई गई। प्रभारी वीडियो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विना जनभागीदारी के कोई कार्य सम्भव नहीं है।सेवा पखवाड़ा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में जन भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। मंगल अध्यक्ष आशुतोष उर्फ खदेरु राय,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवर जमशेद खान, सर्वेश राय, बृजेश पाठक, सतीश राय, वासुदेव यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *