23 सितंबर को बदायूं पहुंचेगा पिछड़ा वर्ग आयोग का दल
स्थानीय निकायों में ओबीसी की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर होगी चर्चा
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की चार सदस्यीय टीम बुधवार, 23 सितंबर को बदायूं पहुंचेगी। आयोग की टीम जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा करेगी और जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति की जानकारी लेगी।
आयोग के बदायूं पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर एक बजे है। दोपहर 1 से 2 बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति को लेकर बैठक आयोजित होगी।
कार्यक्रम के बाद आयोग की टीम शाम 5:30 बजे बदायूं से बरेली के लिए रवाना होगी।
आयोग में अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह, सदस्य बृजेश कुमार (सेवानिवृत्त जिला जज), संतोष कुमार विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त अपर जिला जज), डॉ. अरविन्द कुमार चौरसिया (सेवानिवृत्त आईएएस) तथा एसपी सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) शामिल रहेंगे।
























