बदायूं में शिवपाल की दस्तक, सपा की सियासी सक्रियता पर निगाहें

बदायूं में शिवपाल की दस्तक, सपा की सियासी सक्रियता पर निगाहें
सांसद आदित्य यादव के साथ रहेंगे मौजूद, कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बीच शोकाकुल परिवार से भी मिलेंगे
बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री तथा जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव रविवार को बदायूं पहुंचेंगे। उनके साथ बदायूं सांसद आदित्य यादव पूरे प्रवास के दौरान मौजूद रहेंगे। शिवपाल के दौरे को जिले में सपा की राजनीतिक सक्रियता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
शिवपाल सिंह यादव दोपहर करीब 12 बजे डीएम रोड स्थित सांसद आदित्य यादव के आवास पहुंचेंगे। इसके बाद शाम चार बजे वह श्यामनगर स्थित सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। वह शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर परिजनों को ढांढस बंधाएंगे।
इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे शिवपाल सिंह यादव श्यामनगर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान शिवपाल सिंह यादव और सांसद आदित्य यादव की मौजूदगी पर स्थानीय राजनीतिक हलकों की भी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *