बदायूँ।डीजे संग अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

डीजे संग अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

बदायूँ।  जिला जज बदायूँ विवेक संगल, जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रट तौसीफ रज़ा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जिला कारागार बदायूँ का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों, किशोर बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया गया। फोर्स के साथ बंदियों की तलाशी ली गई। निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गयी। डीजे ने निर्देश दिए कि बंदियों के हिस्ट्री टिकट में चिकित्सक आयु ठीक निर्धारित करके लिखें। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाये व साफ-सफाई दुरुस्त रखी जाए। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राजेन्द्र कुमार व जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *