बदायूँ/ककराला।न्यू होप्स पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस

न्यू होप्स पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस

बदायूँ/ककराला। न्यू होप्स पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ककराला में  हिंदी दिवस के अवसर पर विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, अभिव्यक्ति क्षमता तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए हिंदी भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, हिंदी लेखन, श्रुतलेख (डिक्टेशन) तथा हिंदी बोर्ड सज्जा जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका तथा मातृभाषा के संरक्षण जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।

विद्यालय परिसर को आकर्षक हिंदी संदेशों एवं प्रेरणादायी उद्धरणों से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण हिंदीमय हो उठा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को हिंदी के समृद्ध साहित्य, उसकी वैज्ञानिकता तथा दैनिक जीवन में उसके बढ़ते महत्व से अवगत कराया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ भाषा के प्रति आत्मगौरव की भावना को सशक्त बनाती हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए हिंदी को व्यवहार, विचार और संस्कार की भाषा के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *